Posts

Showing posts with the label लोक पर्व

पूर्वांचल में पर्व, पूजा एवं अध्यात्म : डा. पल्लवी अस्थाना (असिस्टन्ट प्रोफेसर- इंजीनियरिंग) , ऐमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ,लखनऊ कॅम्पस लखनऊ

Image
अध्यात्म का अर्थ है 'आत्मा' का अध्ययन अर्थात हमारे स्वयं के होने का अध्ययन करना । व्यक्ति अपने अंदर की आत्मा से साक्षात्कार करते हुये परमात्मा तक पहुँचने की चेष्टा में जिस मार्ग पर चलता है, उसे ही आध्यात्मिकता कहते है।  भारतीय दर्शन में अध्यात्म बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योकिं आत्मा का परमात्मा से मिलन जीवन की पराकाष्ठा एवं संपूर्णता का द्योतक है। ऐसा भी माना जाता है कि संपूर्णता को प्राप्त करने में कुछ वर्ष नहीं, अपितु कई जन्म लग सकते हैं। इसीलिये भारतीयू दर्शन के अनुसार यात्रा व्यक्ति की नहीं बल्कि उसकी आत्मा की होती है। अनेकों मार्ग से होते हुये व्यक्ति स्वयं को उस अनंत से जोडना चाहता है, जहाँ पर जीवन अनंत में लीन हो जाये और परम तत्त्व से एकात्मता का अनुभव करे | ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते । पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ॥ इस श्लोक का अर्थ है - वह (अद:) परब्रह्म पुरुषोत्तम परमात्मा सभी प्रकार से पूर्ण है। यह जगत भी पूर्ण है, क्योंकि यह पूर्ण उस पूर्ण पुरुषोत्तम से ही उत्पन्न हुआ है। इस प्रकार परब्रह्म की पूर्णता से जगत पूर्ण होने पर भी वह परब्रह्म परिपूर्...